द इंडियन व्यू

नोएडा के देवांश भटनागर पहले दिन शानदार प्रदर्शन के साथ शीर्ष पर

लखनऊ। नोएडा के देवांश भटनागर ने उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 में प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए औसत 190.5 स्कोर के साथ पहले राउंड के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया। उत्तर…

Ragwendra P Singh
March 5, 2025
2 min read
नोएडा के देवांश भटनागर पहले दिन शानदार प्रदर्शन के साथ शीर्ष पर

लखनऊ। नोएडा के देवांश भटनागर ने उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 में प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए औसत 190.5 स्कोर के साथ पहले राउंड के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के तत्वावधान में लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग सेंटर में पहले दिन खिलाड़ियों ने कौशल, सटीकता और बेहतर रणनीति के साथ स्ट्राइक किया।

उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

प्रत्येक खिलाड़ी ने 6 गेम में हिस्सा लिया और उनके द्वारा अर्जित कुल पिनफॉल के आधार पर फैसला हुआ। इसमें नोएडा के देवांश भटनागर ने उम्दा खेल दिखाया और लेन में सर्वाधिक 1143 पिनफॉल के चलते औसत 190.5 स्कोर के साथ अव्वल रहे। वह इसी के साथ एकल गेम में 223 के उच्चतम स्कोर के साथ लीडरबोर्ड पर सबसे आगे रहे। उनसे 95 पिनफॉल से पिछड़े लखनऊ के सुमित वैश्य ने 1048 पिनफॉल के साथ 174.66 का औसत स्कोर अर्जित करते हुए दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं कानपुर के पद्म वर्धन ने 1030 पिनफॉल के चलते औसत 171.66 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पहले दिन के शीर्ष आठ खिलाड़ियों में लखनऊ के प्रियांशु यादव को 945 पिनफॉल के चलते औसत 157.5 स्कोर के साथ चौथा स्थान मिला जबकि उनसे मात्र एक पिनफॉल से पिछड़े कानपुर के संदीप मारवाह को 944 पिनफॉल के चलते औसत 157.33 स्कोर के साथ पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

इसीके साथ लखनऊ के विक्की वर्मा 922 पिनफॉल के चलते औसत 153.66 स्कोर के साथ छठें, आगरा के शशांक कौशिक 901 पिनफॉल के चलते औसत 150.16 स्कोर के साथ सातवें और कानपुर के शुभम गोयनका 867 पिनफॉल के चलते औसत 144.5 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन सभी बॉलर फिर से 6-6 गेम खेलेंगे, और पहले और दूसरे दिन के कुल पिनफॉल के आधार पर शीर्ष आठ बॉलर तीसरे दिन के नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगे। इस टूर्नामेंट के बारे में उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दूसरे दिन और भी रोमांचक प्रतिस्पर्धा की उम्मीद जताई। हमें ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को देख कर खुशी हो रही है, और हम टूर्नामेंट के रोमांचक समापन की उम्मीद कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।