द इंडियन व्यू

नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास : वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 12वें मुकाबले शतक जड़ा। शनिवार, 11 अक्टूबर को हुए इस मैच में नैट…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
2 min read
नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास : वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 12वें मुकाबले शतक जड़ा। शनिवार, 11 अक्टूबर को हुए इस मैच में नैट साइवर-ब्रंट ने 117 रनों की शानदार पारी खेल इंग्लैंड को टूर्नामेंट की लगातार तीसरी जीत दिलाई।

इस शतक के साथ नैट साइवर-ब्रंट वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 शतक बनाने वाली पहली प्लेयर बन गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के अलावा इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन और चार्लोट एडवर्ड्स के नाम इस टूर्नामेंट में 4-4 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है, मगर इन सभी को पछाड़ते हुए नैट साइवर-ब्रंट ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

वही इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीयों की बात करें तो हरमनप्रीत कौर के नाम इस टूर्नामेंट में 3 तो स्मृति मंधाना और मिताली राज के नाम 2-2 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

© Getty

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 117 रनों की शानदार पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। नैट साइवर-ब्रंट की पारी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकी बैटर इस मैच में फुस्स रहीं होंगी। कप्तान के अलावा कोई इंग्लिश बैटर 35 रन का भी आंकड़ा नहीं छू पाई।

श्रीलंका के लिए इनोका राणावीरा ने 3 विकेट चटकाए। 254 के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका पूरे 50 ओवर भी नहीं टिक पाई और 164 के स्कोर पर उन्होंने इंग्लैंड के आगे घुटने टेक दिए।

इस दौरान इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन चमकीं, जिन्होंने 10 ओवर के कोटे में मात्र 17 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने तीन ओवर तो मेडन डाले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।