नेशनल लाइब्रेरी में होगी ‘द बंगाल फाइल्स’ की विशेष स्क्रीनिंग
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थक चिंतन मंच माने जाने वाले सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘खोला हवा’ की ओर से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम 13 सितम्बर…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थक चिंतन मंच माने जाने वाले सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘खोला हवा’ की ओर से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम 13 सितम्बर को दोपहर 4 बजे दक्षिण कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन में होगा।
फिल्म का यह प्रदर्शन केवल आमंत्रण पत्रधारकों के लिए होगा। संगठन की ओर से बताया गया है कि फिल्म को पूरे देश में 5 सितम्बर को रिलीज किया गया था, लेकिन पश्चिम बंगाल में इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं किया जा सका।
पूर्व राज्यसभा सांसद और ‘खोला हवा’ के अध्यक्ष स्वप्न दासगुप्ता ने शुक्रवार को कहा, “ खोला हवा कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ की पहली स्क्रीनिंग प्रस्तुत करेगा। इस पर हमें गर्व महसूस कर रहा है।” इस मौके पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी जोशी के भी उपस्थित रहने की संभावना है।
इस घोषणा के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा, “फिल्म पूरे देश में रिलीज हो चुकी है लेकिन दर्शक देखने नहीं जा रहे हैं। निर्देशक खुद शिकायत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यह तक कह दिया था कि अरिंदम चटर्जी, रवींद्रनाथ टैगोर के भाई हैं। बाद में गलती सुधारते हुए कहा कि वह अरिंदम टैगोर हैं।”
वहीं, भाजपा नेता सजल घोष ने आशंका जताई कि फिल्म की स्क्रीनिंग शायद हो ही न पाए। उन्होंने कहा, “घोषणा कर दी गई है, लेकिन यह तय नहीं है कि पुलिस इसकी अनुमति देगी या नहीं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। इसी कारण फिल्म का प्रदर्शन पहले सिनेमाघरों में नहीं हो सका था। इस बार भी संदेह बना हुआ है।”
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
