द इंडियन व्यू

नेपाल बाढ़ त्रासदी में भारत की मदद पर सुकांत मजूमदार ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

कोलकाता : नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव अभियान के लिए 10 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री काठमांडू पहुंच चुकी है और राहत अभियान को…

Ragwendra P Singh
August 27, 2026
1 min read
नेपाल बाढ़ त्रासदी में भारत की मदद पर सुकांत मजूमदार ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

कोलकाता : नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव अभियान के लिए 10 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री काठमांडू पहुंच चुकी है और राहत अभियान को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सहायता भी जुटाई जा रही है। केंद्रीयमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस मानवीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।गुरुवार सुबह एक्स संदेश में उन्होंने कहा कि संकट की हर घड़ी में भारत अपने मित्र देशों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और नेपाल के इस कठिन समय में भी भारत ने संवेदना, एकजुटता और मानवीय भावना के साथ मदद का हाथ बढ़ाया है।मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने इसे भारतीय परंपरा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ यानी पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की भावना से जोड़ा।सुकांत मजूमदार ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में भारत नेपाल और उसके लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।