नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे
काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शनिवार से पांच दिनों के लिए स्पेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। वह संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में सहभागी होंगे। ी विदे मंत्री डॉ. आरजू राणा इटली की यात्रा पर आज रवाना…

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शनिवार से पांच दिनों के लिए स्पेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। वह संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में सहभागी होंगे। ी विदे मंत्री डॉ. आरजू राणा इटली की यात्रा पर आज रवाना होंगी।
प्रधानमंत्री ओली स्पेन के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के निमंत्रण पर चौथे अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल ने कहा कि इस सम्मलेन को नेपाल के प्रधानमंत्री अल्प विकसित देशों के समूह के अध्यक्ष के नाते संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस भ्रमण के दौरान स्पेन के राष्ट्रपति के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक होगी। इसके अलावा अन्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों से भी ओली की साइडलाइन मुलाकात होगी। विदेशमंत्री राणा इटली दौरे के दौरान रोम में आयोजित कृषि तथा खाद्य संगठन के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी
'आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं कांग्रेस नेता', सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का तीखा हमला
अनंत सिंह की जाएगी विधायकी? जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा को सौंपी अनुशंसा, 10 पन्नों के पत्र के साथ दिए सबूत
'मोदी का बाप भी जाएगा' बयान पर सियासी बवाल: भाजपा ने कहा- शर्मनाक है खरगे का बयान, केशव मौर्य बोले- कांग्रेस ने मर्यादा की सीमाएं लांघी
यह विवाद रविवार (25 अक्टूबर) को बिहार की राजधानी पटना में हुआ, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि "पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे", जिस पर खरगे ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, "मोदी का बाप भी जाएगा।" इस टिप्पणी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस पार्टी ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने जानबूझकर उन्हें उकसाया, जिसके जवाब में खरगे ने यह बात कही। पार्टी ने सफाई दी कि खरगे ने 'आरएसएस' के वैचारिक पिता की ओर इशारा किया था, न कि पीएम मोदी के स्वर्गीय पिता की ओर।
