नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज टी20 टीम में पांच नए चेहरे, अकील होसैन होंगे कप्तान
नई दिल्ली : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने नेपाल के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। नियमित कप्तान शाई होप सहित कई…

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने नेपाल के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। नियमित कप्तान शाई होप सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टीम की कमान पहली बार लेफ्ट-आर्म स्पिनर अकील होसैन को सौंपी गई है।
टीम में शामिल पांच नए खिलाड़ी, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ अकीम ऑगस्टे, ऑलराउंडर नवीन बिदाईसी, लेग स्पिनर ज़िशान मोटारा, लेफ्ट-आर्म तेज़ गेंदबाज़ रैमॉन सिमंड्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ अमीर जंगू हैं। इनके अलावा बल्लेबाज़ करीमा गोर को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने अमेरिका के लिए आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के लिए अब तक पदार्पण नहीं किया है।
करीमा गोर ने चल रही कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी फ्रेंचाइज़ी एंटिगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के लिए 11 मैचों में 219 रन बनाए और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
अनुभवी खिलाड़ियों में फैबियन एलन, जेसन होल्डर और काइल मेयर्स भी टीम का हिस्सा हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2024 में वेस्टइंडीज 'ए' टीम नेपाल दौरे पर गई थी, जहां मेज़बानों ने सीरीज़ हारने के बावजूद दो मैचों में जीत दर्ज की थी।
सीरीज़ का पहला टी20 मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच 29 और 30 सितंबर को शारजाह में होंगे।
वेस्टइंडीज टीम (नेपाल टी20 सीरीज़ के लिए):
अकील होसैन (कप्तान), फैबियन एलन, ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्टे, नवीन बिदाईसी, जेडियाह ब्लेड्स, केसी कार्टी, करीमा गोर, जेसन होल्डर, अमीर जंगू, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, ज़िशान मोटारा, रैमॉन सिमंड्स और शमार स्प्रिंगर।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
