नीतीश रेड्डी ने लगाई हवा में उड़ान, पकड़ा स्क्वायर लेग पर चमत्कारी कैच
क्रिकेट में फुल लेंथ डाइव लगाकर कैच पकड़ना आसान बात नहीं है। इस तरह के कैच पकड़ना सबके बस की बात नहीं, खासकर स्क्वायर लेग पर। साभार : गूगल भारत के 22 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने तो गजब कर दिया। उन्होंने भारत…

क्रिकेट में फुल लेंथ डाइव लगाकर कैच पकड़ना आसान बात नहीं है। इस तरह के कैच पकड़ना सबके बस की बात नहीं, खासकर स्क्वायर लेग पर।

भारत के 22 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने तो गजब कर दिया। उन्होंने भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के तीसरे दिन अद्भुत कैच लिया, जिसे देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज द्वारा डाले गए आठवें ओवर में टेगनारिन चंद्रपॉल को पवेलियन की राह दिखाई।
वेस्टइंडीज के ओपनर चंद्रपॉल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरी पारी में 23 गेंदों में 8 रन बनाए। 29 वर्षीय चंद्रपॉल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पुल करने का प्रयास किया। गेंद सही से उनके बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और स्क्वायर लेग की दिशा में चली गई, जहां रेड्डी मौजूद थे।
स्क्वायर लेग पर गेंद को पकड़ना मुश्किल होता है और हवा में तैरते हुए तो और भी कठिन। अन्य कोई फील्डर होता तो शायद कोशिश करने के बावजूद गेंद नहीं पकड़ पाता मगर रेड्डी की फुर्ती का जवाब नहीं। वह बाईं तरफ से जा रही गेंद पर बाज की तरह झपटे। उन्होंने फुल लेंथ डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया।
रेड्डी का कमाल देखकर सिराज हैरान थे और फिर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखर गई। रेड्डी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज ने लंच ब्रेक तक दूसरी पारी के पांच विकेट 66 रन पर खो दिए। जॉन कैंपबेल ने 14 रन जोड़े।
ब्रैंडन किंग (5), रोस्टन चेस (1) और शाई होप (1) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इससे पहले भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित की। भारत को पहली पारी के आधार पर 286 रन की दमदार बढ़त मिली।
वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 162 रन ही जुटा सकी थी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (100), विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (125) और ऑलराउंडर रवींद्र जडेडा (नाबाद 104) ने शतक लगाया। कप्तान शुभमन गिल (50) ने फिफ्टी जमाई।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
