नीतीश कुमार ने बिहार सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था। नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पोस्ट कर लिखा कि बिहार…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था।
नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पोस्ट कर लिखा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभाग को बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्यवाही करेगा। बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
