नीट (यूजी) परीक्षा से पहले कोटा में एक छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
कोटा। देशभर में जहां रविवार को नीट-यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर नीट-जेईई की तैयारी कराने के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के कोटा में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। कोटा के पार्श्वनाथ विहार में यह दिल…

कोटा। देशभर में जहां रविवार को नीट-यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर नीट-जेईई की तैयारी कराने के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के कोटा में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली।
कोटा के पार्श्वनाथ विहार में यह दिल दहलाने की घटना हुई है। स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल से छात्रा के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, छात्रा ने सुसाइड क्यों किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा का तनाव नहीं झेल पाई, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।
देशभर में रविवार को नीट(यूजी) 2025 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोटा की रहने वाली यह छात्रा भी नीट यूजी की तैयारी कर रही थी और रविवार को उसे भी परीक्षा देनी थी।
पुलिस के अनुसार, जिस वक्त यह घटना हुई, घर में माता-पिता बाजार गए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 3 मई को रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्श्वनाथ विहार में एक छात्रा ने फांसी लगा ली है। मौके पर पुलिस पहुंची और कमरे से छात्रा के शव को कस्टडी में लेकर उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, छात्रा परिवार के साथ यहां पर कुछ वर्षों से यहां पर रह रही थी। प्रारंभिक जांच के दौरान जानकारी मिली है कि छात्रा यहां पर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
बता दें कि नीट-यूजी 2025 की परीक्षा रविवार को देश भर में आयोजित की जा रही है। जिसमें 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा देशभर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
