नितिन नवीन ने विपक्ष के नेताओं काे बताया पार्ट-टाइम नेता
श्रीभूमि (असम) : असम में श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभा में भारी जनसमूह उमड़ा। रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय मालाकर के…

श्रीभूमि (असम) : असम में श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभा में भारी जनसमूह उमड़ा। रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय मालाकर के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा में हजाराें समर्थकों की उपस्थिति देखी गई।
रामकृष्णनगर के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
सभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें “पार्ट-टाइम नेता” बताया, जो केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, जबकि भाजपा नेता वर्षभर जनता के बीच रहकर काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2047 तक असम को एक विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए पार्टी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस बीच, असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस को नकार देगी। सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा शासनकाल में 16 मेडिकल कॉलेज और 32 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए, जबकि कांग्रेस शासन में यह संख्या काफी कम थी।
वहीं, कांग्रेस नेताओं गौरव और लुरिन ज्योति गोगोई ने सरूपाथर में विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी जीवन चुतिया के समर्थन में प्रचार करते हुए भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा की आलोचना की।
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनने पर घुसपैठ की समस्या से निपटने और विकास कार्यों को तेज करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, खासकर जनजातीय समुदायों के लिए।
असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। भाजपा गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन उसे कड़ी चुनौती दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
