नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दिया या नहीं? जानिए क्या है सच्चाई…
Nitin Nabin Resign : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, जो दिल्ली में थे, बीते शनिवार की…

Nitin Nabin Resign : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, जो दिल्ली में थे, बीते शनिवार की देर रात पटना पहुंच गए थे। वह नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
बिहार विधानसभा के सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन आज (रविवार) अपने विधायक पद से इस्तीफा देने वाले थे। आमतौर पर रविवार को बिहार विधानसभा बंद रहता है, लेकिन इस बार नितिन नवीन का इस्तीफा तय था। बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन शनिवार को दिल्ली से पटना आए थे, जहां वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मिले। हालांकि, आज सुबह जब बिहार विधानसभा का कार्य शुरू हुआ, तो पता चला कि नितिन नवीन वहां उपस्थित नहीं हैं। विधानसभा की तरफ से भी जानकारी दी गई कि उनकी ओर से आज ही इस्तीफा देना था, मगर किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन का असम में एक कार्यक्रम है, जिसे पार्टी की ओर से उन्हें संबोधित किया गया है। वह पटना से आज (रविवार) असम के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा है कि किसी कारणवश नितिन नवीन का इस्तीफा नहीं हो पाया है, लेकिन वह जल्द ही अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
बता दें कि बिहार विधानसभा के नियम के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे हाउस के लिए निर्वाचित होता है, तो उसे 14 दिनों के अंदर अपने पद से इस्तीफा देना आवश्यक है। इसी सिलसिले में, 16 मार्च को नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवेश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया था। अब, 30 मार्च तक इस नियम की डेडलाइन खत्म हो रही है, यानी 14 दिनों का समय समाप्त होने वाला है।
वहीं, राजनीतिक चर्चाओं में यह भी चर्चा है कि आखिरकार जब पूरी तैयारी के साथ इस्तीफा तय था, तो अचानक नितिन नवीन विधानसभा क्यों नहीं पहुंचे? सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या वह अभी भी अपने इस्तीफे को लेकर कोई निर्णय ले रहे हैं या नहीं। इसके साथ ही, सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संभवतः जल्द ही बिहार विधान परिषद के सदस्य से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।
अब देखना होगा कि नितिन नवीन कब अपने पद से इस्तीफा देते हैं और इस पूरे घटनाक्रम का अंत कैसे होता है। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में क्या नया खुलासा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
