नाै नक्सलियाें केे आत्मसमर्पण के साथ ग्राम पंचायत केरलपेंडा हुआ नक्सल मुक्त
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 25 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियों में से नौ चिंतलानार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरलपेंडा ग्राम पंचायत से आते हैं। केरलपेंडा…

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 25 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियों में से नौ चिंतलानार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरलपेंडा ग्राम पंचायत से आते हैं। केरलपेंडा ग्राम पंचायत के नाै नक्सलियाें में सोड़ी चुला, माड़वी माड़का, रवा भीमा, सोड़ी देवा, सोड़ी हड़मा, हेमला हिड़मा, माड़वी सन्ना, पदाम दारा, सोड़ी भीमा केे आत्मसमर्पण के साथ ही केरलपेंडा ग्राम पंचायत नक्सल मुक्त हो गया है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने आज साेमवार काे इसकी पुष्टि बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियों में से नाै नक्सली केरलपेंडा ग्राम पंचायत के हैं, इन 9 नक्सलियाें के आत्मसमर्पण के साथ ही केरलपेंडा ग्राम पंचायत नक्सल मुक्त हो गया है। जिससे राज्य सरकार की नई योजना के अनुसार केरलपेंडा ग्राम पंचायत काे एक करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लिए पात्र हो गया है। राज्य सरकार की एलवद पंचायत योजना के तहत गांव को विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना नई छत्तीसगढ़ नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत शुरू की गई है। इसमें उन ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी का प्रावधान है, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करते हैं और उन्हें नक्सल-मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
