नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वागत
रांची : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए बने कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का शुक्रवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाईयां…

रांची : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए बने कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का शुक्रवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी की इजहार किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू का स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। बधाई और शुभकामना देने वालों में प्रदेश संगठन के महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल रहे।
आदित्य साहू ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पाण्डेय, अभयकांत प्रसाद, पी.एन. सिंह सहित पार्टी का जताया आभार।
आदित्य साहू एक अनुभवी नेता, संगठन को मिलेगी मजबूती : बाबूलाल
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि आदित्य साहू बूथ स्तर से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इनना लंबा राजनीतिक अनुभव है, संसदीय कार्यों का भी अनुभव भी एक सांसद के रूप में है। इनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। राज्य में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने आदित्य साहू को नए दायित्व के लिए बधाई , शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति वे सदैव आभारी रहेंगे, जिन्होंने उनके ऊपर इतना बड़ा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, " मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता बनकर ही पार्टी का कार्य करता रहूंगा। पार्टी की जिम्मेदारी बदलती रहती है, लेकिन कार्यकर्ता भाव कभी नहीं बदलना चाहिए। अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी संगठन बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।"
आदित्य साहू ने आगे कहा कि राज्य की वर्तमान भ्रष्ट निकम्मी सरकार की नाकामियों को उजागर कर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का उनका सपना है, जिसके लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करूंगा। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
