नलबाड़ी रास महोत्सव में लगी जुबिन गर्ग के गिटार की 52 फुट ऊंची प्रतिकृति
नलबाड़ी (असम) : नलबाड़ी के ऐतिहासिक श्री श्री हरिमंदिर में बुधवार से 13 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रास महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष के रास महोत्सव में प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी,…

नलबाड़ी (असम) : नलबाड़ी के ऐतिहासिक श्री श्री हरिमंदिर में बुधवार से 13 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रास महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष के रास महोत्सव में प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके लिए हरिमंदिर समिति ने 52 फुट ऊंची गिटार की प्रतिकृति तैयार की है। महोत्सव में पुतला रास और जीवंत रास दोनों का आयोजन होगा।
महोत्सव का उद्घाटन असम सरकार के मंत्री एवं हरिमंदिर समिति के अध्यक्ष जयंत मल्ल बरुवा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद 92वें रास महोत्सव के उपलक्ष्य में 92 झंडे फहराए गए। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक शोभायात्रा के माध्यम से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बरपेटा सत्र के बूढ़ा सत्राधिकार डॉ. बाबुल चंद्र दास उपस्थित रहेंगे
रास महोत्सव में पांच भ्रमणशील थिएटर समूह अपने-अपने नाट्य प्रदर्शन करेंगे। साथ ही ग्रंथ मेला, व्यापार मेला और नलबेइरा हाट भी आयोजित किया जाएगा। मिट्टी और विद्युत मूर्तियों से सजे 60 से अधिक स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे यह रास महोत्सव क्षेत्र का सबसे आकर्षक आयोजन बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
