नगर निकाय भर्ती घोटाला : ED का दावा, सुजीत बोस के करीबी संस्थानों के जरिए हुआ करोड़ों का लेनदेन
कोलकाता। नगर निकाय भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस से जुड़े दो निजी संस्थानों के माध्यम से कथित तौर पर करोड़ों रुपये के…

कोलकाता। नगर निकाय भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस से जुड़े दो निजी संस्थानों के माध्यम से कथित तौर पर करोड़ों रुपये के लेनदेन किए गए। एजेंसी का आरोप है कि भर्ती घोटाले के काले धन को सफेद करने के लिए इन कंपनियों का इस्तेमाल किया गया।
ईडी ने 11 मई को सुजीत बोस को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, मामले के गवाह रहे कुछ कारोबारियों के बयान से महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। जांच में पता चला है कि संबंधित कंपनियों में से एक खुद को लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता बताती है।
ईडी ने वर्ष 2016 में सुजीत बोस और उक्त कंपनी के बीच हुए एक समझौता पत्र को भी जब्त किया है। एक अगस्त 2016 को हुए इस समझौते के अनुसार, ‘मैनपावर सप्लाई एंड मैनेजमेंट’ सेवाओं के बदले कंपनी हर महीने ढाई लाख रुपये सुजीत बोस को देती थी।
जांच एजेंसी का दावा है कि इस कंपनी और एक सरकारी बैंक में मौजूद सुजीत बोस के खाते के बीच वित्तीय लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। ईडी के अनुसार, कंपनी प्रबंधन ने पूछताछ में बताया कि अंडाल, डानकुनी और कोलकाता के हाइड रोड स्थित गोदामों में श्रमिक अक्सर काम बंद कर देते थे तथा श्रमिक यूनियनों के साथ विवाद होता था। ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए सुजीत बोस की मदद ली जाती थी और इसके एवज में उन्हें मासिक भुगतान किया जाता था।
हालांकि ईडी को संदेह है कि यह भुगतान वास्तविक श्रमिक प्रबंधन सेवाओं के लिए नहीं, बल्कि भर्ती घोटाले से जुड़े धन को घुमाकर सुजीत बोस और उनके परिवार तक पहुंचाने का माध्यम था।
जांच में यह भी सामने आया है कि सुजीत बोस के पुत्र समुद्र बोस के आयकर रिटर्न के अनुसार संबंधित कंपनी ने उन्हें 83 लाख रुपये का भुगतान किया था। वहीं उनकी पुत्री मोहिनी बोस के आयकर दस्तावेजों में दूसरी कंपनी से एक करोड़ सात लाख रुपये प्राप्त होने का उल्लेख मिला है।
ईडी का कहना है कि इन भुगतानों के पीछे का स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। हालांकि समुद्र बोस पहले ही कह चुके हैं कि ईडी केवल आरोप लगा रही है और एजेंसी को अपने दावों को साबित करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
