द इंडियन व्यू

नई दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची असम पुलिस: जानिए क्या है मामला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का असम के सीएम और उनकी पत्नी लगाए गए गंभीर आरोपों को निराधार बताते हुए असम के सीएम ने पवन खेड़ा के खिलाफ कार्यवाही की खुली तौर पर बात की है। यह घटनाक्रम उस राजनीतिक खींचतान के बीच सामने आया है जब…

Ragwendra P Singh
April 7, 2026
2 min read
नई दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची असम पुलिस: जानिए क्या है मामला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का असम के सीएम और उनकी पत्नी लगाए गए गंभीर आरोपों को निराधार बताते हुए असम के सीएम ने पवन खेड़ा के खिलाफ कार्यवाही की खुली तौर पर बात की है। यह घटनाक्रम उस राजनीतिक खींचतान के बीच सामने आया है जब असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्व सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने के लिए एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मिली "गलत जानकारी" का उपयोग किया है। पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि (असम पुलिस की) टीम ने पवन खेड़ा के आवास पर आगमन पर औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की एक टीम उनके साथ शामिल हुई और कार्यवाही में सहायता कर रही है।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे भारत में मुख्यमंत्री के पद पर बैठे किसी व्यक्ति और उनके परिवार से जुड़ा अब तक का सबसे गंभीर आरोप बताया है। पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है। वहीं मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के इन आरोपों को ख़ारिज किया है और इसे कांग्रेस की हताशा बताया है।
सरमा ने पवन खेड़ा पर मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है। वहीं उनकी पत्नी ने कांग्रेस की ओर से पेश किए गए दस्तावेज़ को फ़ोटोशॉप बताया है। पवन खेड़ा का आरोप है कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा, और मिस्र का पासपोर्ट है. उन्होंने इसके समर्थन के कुछ दस्तावेज़ों की कॉपी भी दिखाई है।

पवन खेड़ा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लिखा, "हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़े चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। एक से ज़्यादा पासपोर्ट रखना और अपनी संपत्तियों का ब्यौरा न देना एक गंभीर और आपराधिक मामला है। " "उन्होंने असम से अपने विदेशों में स्थित बैंक खातों में कितना पैसा भेजा है? इस मामले में और ज़्यादा जाँच की ज़रूरत है. हिमंत बिस्वा सरमा असम राज्य और भारत के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गए हैं। उन्हें इन सवालों के जवाब देने होंगे और अपने अपराध की सज़ा भुगतनी होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।