दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली बुरा विचार : क्लाइव लॉयड
पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान क्लाइव लॉयड ने कहा है कि तीन बड़े देशों के बीच अधिक श्रृंखलाओं के आयोजन के लिए दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली रखना एक बुरा विचार होगा। उन्होंने कहा कि यह वेस्टइंडीज और उन देशों के लिए बहुत हानिकारक होगा…

पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान क्लाइव लॉयड ने कहा है कि तीन बड़े देशों के बीच अधिक श्रृंखलाओं के आयोजन के लिए दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली रखना एक बुरा विचार होगा। उन्होंने कहा कि यह वेस्टइंडीज और उन देशों के लिए बहुत हानिकारक होगा जिन्होंने टेस्ट खेलने का दर्जा पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

आईसीसी भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड के सहयोग से इन तीन देशों के बीच अधिक श्रृंखलाओं के आयोजन के लिए दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली की संभावना तलाश रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी चेयरमैन जय शाह इस महीने के अंत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और उनके इंग्लैंड के समकक्ष रिचर्ड थॉम्पसन से बारीकियों पर चर्चा करने के लिए मिलने वाले हैं।
एक अखबार ने लॉयड के हवाले से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उन सभी देशों के लिए भयानक होगा जो टेस्ट खेलने का दर्जा पाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं और अब वे निचले वर्ग में आपस में खेलेंगे।’’
आईसीसी के पूर्व चेयरमैन ग्रेग बार्कले के इस सुझाव पर निराशा व्यक्त करते हुए कि वेस्टइंडीज को भंग कर दिया जाना चाहिए और उन्हें अलग-अलग देशों के रूप में खेलना चाहिए, लॉयड ने कहा, ‘‘हमारा (वेस्टइंडीज का) एक शानदार इतिहास रहा है और अब आप हमें मौद्रिक स्थिति के कारण यह बताने जा रहे हैं (कि हमें भंग कर दिया जाना चाहिए)।’’
इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक लॉयड ने शीर्ष तीन देशों और बाकी के बीच प्रदर्शन में असमानता के लिए आईसीसी द्वारा धन के असमान वितरण को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा, ‘‘आप कल्पना कर सकते हैं कि वे वेस्टइंडीज को खत्म करने की बात कर रहे हैं, यह सही तरीका नहीं है। सही तरीका यह है कि उन्हें (वेस्टइंडीज और अन्य टीमों को) उतना ही पैसा दिया जाए ताकि वे अपनी सुविधाओं में सुधार कर सकें, बेहतर प्रणाली स्थापित कर सकें ताकि वे अपने क्रिकेट में सुधार कर सकें।’’ उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की भी आलोचना की और कहा कि यह ‘अच्छी तरह से संगठित’ नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
