देश के सामाजिक विमर्श को प्रभावित करने की रची जा रही वैश्विक साजिशः मालवीय
कोलकाता : भाजपा नेता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर गंभीर दावा किया है। उन्होंने कहा भारत के सामाजिक विमर्श को प्रभावित करने के लिए वैश्विक स्तर पर संगठित साजिश रची जा रही है। मालवीय के अनुसार, एक्स के लोकेशन…

कोलकाता : भाजपा नेता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर गंभीर दावा किया है। उन्होंने कहा भारत के सामाजिक विमर्श को प्रभावित करने के लिए वैश्विक स्तर पर संगठित साजिश रची जा रही है। मालवीय के अनुसार, एक्स के लोकेशन डिटेल्स दिखाए जाने की नई व्यवस्था के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।उन्होंने लिखा कि बड़ी संख्या में ऐसे हैंडल हैं, जो स्वयं को कांग्रेस समर्थक बताते हैं। हिंदू विरोधी बयानबाजाी करते हैं या जातिगत विभाजन फैलाने की कोशिश करते हैं। वह भारत से संचालित ही नहीं हो हैं। उन्होंने दावा किया कि इनमें से कई अकाउंट पाकिस्तान, बांग्लादेश, एशिया के अन्य देशों और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से चलाए जा रहे हैं।मालवीय ने यह भी उल्लेख किया कि इन हैंडल्स ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कई बार अपने यूज़रनेम बदले, जो अपने आप में संदेह पैदा करता है।मालवीय ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरा मामला संकेत देता है कि देश में फेक न्यूज फैलाकर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने, जातिगत और वैचारिक विभाजन गहरा करने और भारत के आंतरिक विमर्श को प्रभावित करने के लिए कॉर्डिनेटेड ग्लोबल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
