दूसरा वनडे : भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा (119) के शतक, शुभमन गिल (60) और अक्षर पटेल (नाबाद 41) की बेहतरीन बल्लेबाजी से भारत रविवार को दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 33 गेंदे शेष रहते चार विकेट…

रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा (119) के शतक, शुभमन गिल (60) और अक्षर पटेल (नाबाद 41) की बेहतरीन बल्लेबाजी से भारत रविवार को दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 33 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हराया।

भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई। इंग्लैंड के 304 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने आये रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की।
17वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने शुभमन गिल को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। गिल ने 52 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (60) रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली कमाल दिखाने में नाकाम रहे। उन्हें आदिल रशीद ने (पांच) रन पर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान रोहित शर्मा एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने अपना 32वां शतक पूरा किया।
30वें ओवर में लियम लिविंगस्टन ने रोहित को आदिल रशीद के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित ने 90 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए (119) रनों की पारी खेली। 37वें ओवर में अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे श्रेयस अय्यर रनआउट हुये।
श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों तीन चौके ओर एक छक्का लगाते हुए (44) रन बनाये। जेमी ओवर्टन की गेंद पर सॉल्ट के एल राहुल (10) का कैच पकड़ा। हार्दिक पंड्या (10) रूप में भारत का छठा विकेट गिरा। उन्हें गस ऐटकिंसन ने आउट किया।
भारत ने 44.3 ओवर में 308 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीता। अक्षर पटेल (41) और रवींद्र जडेजा (11) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने दो विकेट लिये। आदिल रशीद, गस ऐटकिंसन और लियम लिविंगस्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े।
11वें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने फिल सॉल्ट (26) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जो रूट ने बेन डकेट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 16वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने बेन डकेट को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
बेन डकेट ने 56 गेंदों में 10 चौके लगाते हुए (65) रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक (31) को हर्षित राणा ने और कप्तान जॉस बटलर (34) को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। इंग्लैंड ने शुरुआती 10 ओवरों में जहां तेजी के साथ आठ रन से अधिक की औसत के साथ रन बटोरे, वहीं उसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे उसके रनों की रफ्तार धीमी होती चली गई।
43वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने जो रूट को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। जो रूट ने 72 गेंदों में छह चौकों की मदद से (69) रन बनाये। इसके बाद जडेजा ने जेमी ओवर्टन (छह) को भी अपना शिकार बना लिया। गस ऐटकिंसन (तीन) को शमी ने आउट किया। आठवें विकेट के रूप में आदिल रशीद (14) रनआउट हुये।
आखिरी ओवर में लियम लिविंगस्टन (41) और मार्क वुड (शून्य) पर रनआउट हुये। इंग्लैंड की पूरी टीम 49.5 ओवर में 304 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और वरूण चक्रवर्ती ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
