दूसरे टी-20 में भारतीय टीम की जीत, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक
भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम को दूसरे टी-20 में 2 विकेट से हराया। साथ ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में उसने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। BCCI पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट पर 165 रन बनाया था। जवाब में…

भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम को दूसरे टी-20 में 2 विकेट से हराया। साथ ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में उसने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट पर 165 रन बनाया था। जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी (72) खेली। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और एक समय 77 रन तक इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज पवेलियन में थे।
हालांकि, जोस बटलर (45) और ब्रायडन कार्स (31) की पारियों से टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि, तिलक (72) ने आखिरी तक संघर्ष किया और जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए कार्स ने 3 विकेट लिए।
अपनी 45 रनों की पारी के दौरान बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इस प्रारूप में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज टीम के निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा है।
बटलर ने भारत के खिलाफ 611 रन बनाए हैं। पूरन के बल्ले से 592 रन निकले हैं। इंग्लैंड के कप्तान ने अपनी इस पारी के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,500 रन भी पूरे कर लिए। बटलर ने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए। अब उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 151 छक्के हो गए हैं।
वह इंग्लैंड के लिए इस प्रारूप में 150 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विश्व क्रिकेट में उनसे आगे अब सिर्फ रोहित शर्मा (205), मार्टिन गुप्टिल (173) और यूएई टीम के मोहम्मद वसीम (158) हैं।
पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी (68) खेली थी। भारत के तिलक ने 55 गेंदों का सामना किया और 72 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 130.91 की रही। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाया है। इस खिलाड़ी ने एक छोर संभाले रखा और आखिरी तक डटे रहे। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी निभाई और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
