डब्ल्यूपीएल : नीलामी का हिस्सा होंगे दीप्ति शर्मा समेत 277 खिलाड़ी
विश्व भारतीय स्टार दीप्ति शर्मा सहित दुनिया भर के 277 खिलाड़ी यहां 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग में 73 स्थानों के लिये होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे। नीलामी पूल में शामिल खिलाड़ियों का ऐलान करते हुए डब्ल्यूपीएल की…

विश्व भारतीय स्टार दीप्ति शर्मा सहित दुनिया भर के 277 खिलाड़ी यहां 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग में 73 स्थानों के लिये होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे।
नीलामी पूल में शामिल खिलाड़ियों का ऐलान करते हुए डब्ल्यूपीएल की एक विज्ञप्ति में बताया कि 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख की श्रेणी के लिये, 11 ने 40 लाख और 88 खिलाड़ियों ने 30 लाख की श्रेणी के लिये नाम दिये हैं। इसमें बताया गया,‘‘ नीलामी सूची में 194 भारतीय खिलाड़ी हैं जिनमें 52 राष्ट्रीय और 142 घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं।
विदेशी खिलाड़ियों में 66 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और 17 ऐसे क्रिकेटर शामिल हैं जिन्होंने अपने देश के लिये नहीं खेला है। विदेशी खिलाड़ियों के लिये 23 स्थान उपलब्ध है।’’ भारतीय करिश्माई हरफनमौला दीप्ति , हरलीन देयोल, प्रतिका रावल, पूजा वस्त्राकर, उमा छेत्री और क्रांति गौड़ 50 लाख वाली श्रेणी में हैं।

न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन और एमेलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एक्सेलेटेन, आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग भी 50 लाख वाली श्रेणी में हैं। टीमों ने सात विदेशी खिलाड़ियों समेत 17 खिलाड़ी रखे हैं।
पांचों टीमों के पास कुल 41 . 1 करोड़ रूपये का पर्स है। नीलामी की शुरूआत मारकी खिलाड़ियों से होगी जिनमें दीप्ति, रेणुका सिंह, सोफी डेवाइन, सोफी एक्सेलेटन, एलिसा हीली, अमेलिया केर, मेग लैनिंग और लौरा वोल्वार्ट शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
