दिल्ली विस्फोट कांड में बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची एनआईए टीम
मुर्शिदाबाद : दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में अब पश्चिम बंगाल से संबंध सामने आ रहे हैं। विस्फोट के 48 घंटे के भीतर ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम बुधवार दोपहर मुर्शिदाबाद जिले के नवग्राम पहुंची। सूत्रों के…

मुर्शिदाबाद : दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में अब पश्चिम बंगाल से संबंध सामने आ रहे हैं। विस्फोट के 48 घंटे के भीतर ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम बुधवार दोपहर मुर्शिदाबाद जिले के नवग्राम पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विस्फोट मामले में गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के दौरान मिले एक फोन नंबर के सुराग के आधार पर एजेंसी बंगाल पहुंची है।बुधवार सुबह नवग्राम थाना अंतर्गत नीम गांव में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। जांचकर्ताओं ने वहां मौइनुल हसन नामक एक व्यक्ति के घर पर जाकर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, मौइनुल हसन पेशे से एक प्रवासी मजदूर हैं, जिन्होंने पहले दिल्ली और मुंबई में काम किया था। जांच एजेंसी को शक है कि उस दौरान उनकी कुछ आतंकी संगठनों के सदस्यों से संपर्क हुआ था।सूत्रों ने बताया कि, दिल्ली विस्फोट के बाद संदिग्धों के मोबाइल फोन से मौइनुल हसन का नंबर मिला था। इसी सुराग के आधार पर एनआईए की टीम मुर्शिदाबाद पहुंची और उनके घर की तलाशी भी ली।एनआईए अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी अभियान में शामिल थी। खबर है कि केवल मौइनुल ही नहीं, बल्कि मुर्शिदाबाद के कई अन्य लोगों के नाम भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। सभी की कॉल डिटेल और संपर्क सूत्रों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इनका दिल्ली विस्फोट से सीधा या अपरोक्ष रूप ससंबंध है।इस घटना से गांव में भय और दहशत का माहौल है। यह पहला मौका नहीं है जब मुर्शिदाबाद में आतंकी संबंध सामने आए हैं। इसी साल फरवरी में “अंसारुल्ला बांग्ला टीम” के कई आतंकियों को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। बाद में असम सहित कई राज्यों में छापेमारी कर आतंकियों के ठिकाने बरामद किए गए थे, जहां से भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामग्री मिली थी।इस बीच, लाल किला विस्फोट मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस चार डॉक्टरों की भी तलाश में है, जिनका इस विस्फोट की साजिश से संभावित संबंध हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
