दिल्ली पुलिस की तर्ज पर कोलकाता पुलिस को मजबूत करने की तैयारी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों के समकक्ष कोलकाता पुलिस को विकसित करने की योजना के तहत लालबाजार ने एक नई समिति का गठन किया है। इस…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों के समकक्ष कोलकाता पुलिस को विकसित करने की योजना के तहत लालबाजार ने एक नई समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (संगठन) आईपीएस नीलांजन विश्वास कर रहे हैं। पांच सदस्यीय यह समिति पुलिस बल के मौजूदा साजो-सामान की विस्तृत समीक्षा करेगी और 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट लालबाजार को सौंपेगी।
जारी निर्देशिका के अनुसार समिति यह जांच करेगी कि कोलकाता पुलिस के पास हेलमेट, लाठी, ढाल, बॉडी आर्मर, गैर-घातक हथियार, रबर बुलेट, टियर गैस और अन्य भीड़ नियंत्रण उपकरणों की वर्तमान उपलब्धता और स्थिति क्या है। इसके साथ ही वॉटर कैनन जैसे उपकरणों की आपूर्ति और उपलब्धता का भी आकलन किया जाएगा।
समिति का एक प्रमुख कार्य दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीआरपीएफ सहित) द्वारा उपयोग किए जा रहे उपकरणों की तुलना कोलकाता पुलिस के संसाधनों से करना होगा। दोनों के बीच अंतर को स्पष्ट करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस समिति में संयुक्त आयुक्त (संगठन) के अलावा कोलकाता सशस्त्र पुलिस की छठी बटालियन के उपायुक्त देवाशीष दास भी शामिल हैं।
हालांकि आधिकारिक निर्देश में इस कदम के पीछे का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर में भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हाल ही में पार्क सर्कस क्षेत्र में बुलडोजर नीति के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसमें पुलिस पर पथराव और लाठीचार्ज के आरोप लगे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों की मदद लेनी पड़ी थी। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए कोलकाता पुलिस को भविष्य में संभावित कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
