दिल्ली के खिलाड़ियों के बीच एकल फाइनल, मयंक शर्मा और वंश बिष्ट में होगी खिताबी भिड़ंत
लखनऊ। शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा व दिल्ली के वंश बिष्ट ने स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल के सेमीफाइनल में जीत से फाइनल में जगह बनाते हुए खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। दूसरी ओर…

लखनऊ। शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा व दिल्ली के वंश बिष्ट ने स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल के सेमीफाइनल में जीत से फाइनल में जगह बनाते हुए खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। दूसरी ओर युगल में तीसरी वरीय मुकिल रामानन व रिकी चौधरी और मयंक शर्मा व वंश नंदल ने फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।
एकल के पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं वरीय हरियाणा के अर्नत्या ओह्ल्यान को 6-1, 6-0 से हराया। मयंक ने पूरे मैच में बेहतरीन सर्विस का प्रदर्शन करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी और प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के वंश बिष्ट ने फाइनल में जगह बनाई, हालांकि यह मुकाबला पूरी तरह नहीं खेला जा सका। हरियाणा के वंश नंदल ने मैच बीच में ही छोड़ दिया। उस समय वंश बिष्ट पहले सेट में 4-1 से बढ़त बनाए हुए थे और मैच पर पकड़ मजबूत कर चुके थे।
युगल की फाइनल लाइनअप तय
युगल के पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय मुकिल रामानन व रिकी चौधरी ने रोमांचक मैच में लव पहल व जसराज सिंह को टाईब्रेक में 7-6(5), 6-2 से शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई। पहले सेट में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जो टाईब्रेक तक पहुंचा, जहां मुकिल-रिकी ने बेहतर संयम दिखाया। दूसरे सेट में उन्होंने आक्रामक खेल के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में वंश नंदल व मयंक शर्मा ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सुनील कुमार व एकलव्य सिंह को सुपर टाईब्रेक में 5-7, 6-4, 10-4 से पराजित किया। पहला सेट गंवाने के बाद मयंक-वंश ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए बेहतरीन जुगलबंदी का प्रदर्शन किया जिसका उन्हें फायदा मिला।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
