दावोस में मुख्यमंत्री की वराहा ग्रुप से बातचीत
गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में वराहा ग्रुप के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वराहा ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इकारास जानजेन से मुलाकात कर जलवायु परिवर्तन और…

गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में वराहा ग्रुप के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वराहा ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इकारास जानजेन से मुलाकात कर जलवायु परिवर्तन और सतत विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बुधवार काे बताया कि बैठक में वराहा ग्रुप द्वारा वनानिकीकरण के माध्यम से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि ग्रुप प्रकृति-आधारित समाधानों के जरिए कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने वराहा ग्रुप को असम आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि इस तरह की पहल से राज्य के किसान समाज को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है। उन्होंने जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए ऐसे सहयोगी प्रयास असम के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
-----------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
