द इंडियन व्यू

दानिल मेदवेदेव पर जीत से टालोन ग्रिक्सपुर सेमीफाइनल में

टालोन ग्रिक्सपुर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव के खिलाफ चार मैच प्वाइंट बचाकर 2-6, 7-6 (7), 7-5 से जीत के साथ दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। साभार : गूगल ग्रिक्सपुर ने पहले दौर में भी तीन…

Ragwendra P Singh
February 28, 2025
1 min read
दानिल मेदवेदेव पर जीत से टालोन ग्रिक्सपुर सेमीफाइनल में

टालोन ग्रिक्सपुर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव के खिलाफ चार मैच प्वाइंट बचाकर 2-6, 7-6 (7), 7-5 से जीत के साथ दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

ग्रिक्सपुर ने पहले दौर में भी तीन मैच प्वाइंट बचाकर रोमन सफीउलिन को हराया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को गत चैंपियन उगो हम्बर्ट को बाहर का रास्ता दिखाया था। ग्रिक्सपुर का अगला मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास से होगा। सिटसिपास ने माटेओ बेरेटिनी को 7-6 (5), 1-6, 6-4 से हराया।

क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मैच में फ़ेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने 2014 के अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को 6-4, 3-6, 6-2 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला हराकर क्वालीफायर क्वेंटिन हेलिस से होगा, जिन्होंने लुका नारडी को 2-6, 6-3, 7-6 (5) से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।