दक्षिण बंगाल में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कल्याणी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू
कोलकाता ( इंडियन व्यू टीम) : पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रस्तावित कल्याणी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य कोलकाता एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करना और दक्षिण बंगाल में…

कोलकाता ( इंडियन व्यू टीम) : पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रस्तावित कल्याणी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य कोलकाता एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करना और दक्षिण बंगाल में हवाई संपर्क का विस्तार करना है।
नदिया जिले के कल्याणी और बीरपाड़ा में करीब दो हजार एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इन क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री के दस्तावेजों के पंजीकरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
इस बीच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कल घोषणा की कि राज्य सरकार 28 सितंबर को क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के अंतर्गत चार हवाई अड्डों के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी।
इन हवाई अड्डों का विकास पुरुलिया के छर्रा, दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट, अलीपुरद्वार के हासीमारा और पश्चिम मेदिनीपुर के कलाईकुंडा में किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
