द इंडियन व्यू

थाईलैंड मास्टर्स : दूसरे दौर में भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत

भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को थाईलैंड मास्टर्स बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले दौर की बाधा पार कर ली। साभार : गूगल दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने इस्राइल के दानिल दुबोवेंको को…

Ragwendra P Singh
January 29, 2025
1 min read
थाईलैंड मास्टर्स : दूसरे दौर में भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत

भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को थाईलैंड मास्टर्स बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले दौर की बाधा पार कर ली।

साभार : गूगल

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने इस्राइल के दानिल दुबोवेंको को 21-13, 21-18 से हराया। यह दुबोवेंको पर श्रीकांत की दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल सितंबर में मकाऊ ओपन में हराया था।

श्रीकांत का सामना अब हांगकांग के जेसन गुनावान से होगा। एस संकर मुथुसैमी सुब्रमण्यन ने मलेशिया के जून वेई चीम को 15-21, 21-15, 21-19 से हराया।

अब वह इंडोनेशिया के चिको औरा द्वी वारदोयो के सामने होंगे। आयुष शेट्टी को मलेशिया के जिंग हांग कोक से 15-21, 17-21 से और मिथुन मंजूनाथ को शोलेह एदिल से 14-21, 13-21 हार मिली।

रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गाडे की मिश्रित युगल जोड़ी ने थाईलैंड के वीराफाट फाकजारूंग और सरारात चेयूबोका को 21-8, 21-16 से और पुरुष युगल में रूबेन कुमार और हरिहरन ने थाईलैंड के पन्नावात जामतुबतिम और रतचापोल मकाससिथोर्ण को 21-18, 21-12 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।