त्वेसा मलिक की दमदार शुरुआत, ला सेला ओपन में संयुक्त 17वें स्थान पर
भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने लेडीज यूरोपियन टूर में अपना कार्ड बनाए रखने की दिशा में मजबूत शुरुआत की है। उन्होंने ला सेला ओपन के पहले दौर में एक अंडर 71 का स्कोर दर्ज किया और संयुक्त 17वें स्थान पर हैं। इस प्रतियोगिता…

भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने लेडीज यूरोपियन टूर में अपना कार्ड बनाए रखने की दिशा में मजबूत शुरुआत की है। उन्होंने ला सेला ओपन के पहले दौर में एक अंडर 71 का स्कोर दर्ज किया और संयुक्त 17वें स्थान पर हैं। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहीं सात भारतीय खिलाड़ियों में से त्वेसा पहले दिन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रहीं।

हिताशी बख्शी ने पार 72 का स्कोर करते हुए संयुक्त 28वां स्थान हासिल किया, जबकि दीक्षा डागर और प्रणवी उर्स दोनों ने 73-73 का स्कोर कर संयुक्त 44वें स्थान पर जगह बनाई।
रिद्धिमा दिलावरी ने 75 का स्कोर किया और वह संयुक्त 77वें स्थान पर हैं। अवनि प्रशांत और वाणी कपूर ने 78-78 का स्कोर किया और फिलहाल संयुक्त 113वें स्थान पर हैं, जिससे उनके कट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
युवा खिलाड़ी अन्ना हुआंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बोगी-रहित 64 का स्कोर बनाया और पहले दिन के अंत में दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
