तेलंगाना सरकार हैदराबाद को बनाएगी फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राज्य सरकार हैदराबाद को जल्द ही देश में फिल्म निर्माण के लिए एक बेहतरीन हब के रूप में विकसित करेगी। मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा…

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राज्य सरकार हैदराबाद को जल्द ही देश में फिल्म निर्माण के लिए एक बेहतरीन हब के रूप में विकसित करेगी।
मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।
यह बात उन्होंने तब कही जब 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सोमवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से उनके निवास पर मिले।
इस दौरान फिल्म निर्माताओं ने मुख्यमंत्री के सामने फिल्म निर्माण में आ रही चुनौतियों को रखा।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मान किया, जिनमें भगवंत केसरी के निर्देशक अनिल रविपुडी, हनु-मान के निर्देशक प्रशांत वर्मा, हनु-मान की विजुअल इफेक्ट्स टीम के सदस्य वेंकट और श्रीनिवास, फाइट मास्टर्स नंदू और पृथ्वी, बेबी के निर्देशक साई राजेश और गायक रोहित शामिल थे।
इसके अलावा हनु-मान के निर्माता चैतन्य रेड्डी और निरंजन रेड्डी, बेबी के निर्माता एसकेएन, भगवंत केसरी के निर्माता गरपाटी साहू और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
टॉलीवुड ने 1 अगस्त को घोषित हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कई अवॉर्ड जीते हैं।
राज्य सरकार पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि वह हैदराबाद को भारतीय सिनेमा उद्योग की राजधानी के रूप में विकसित करना चाहती है।
जून में, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का, जो फिल्म उद्योग के विकास पर बनी मंत्री स्तरीय उप-समिति के अध्यक्ष हैं, उन्होंने सूचना विभाग के आयुक्त और फिल्म विकास निगम के अधिकारियों को एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया ताकि हैदराबाद को भारतीय सिनेमा की राजधानी बनाया जा सके।
उपमुख्यमंत्री भट्टी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हैदराबाद को एक ऐसा फिल्म सिटी बनाना है जो भारत और विदेशों से सिनेमा से जुड़े पेशेवरों को आकर्षित कर सके।
उन्होंने बताया कि फिलहाल तेलंगाना में फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए पुलिस, अग्निशमन और नगर निकाय जैसे विभिन्न विभागों से अलग-अलग अनुमति लेनी पड़ती है, जो एक बड़ी बाधा है।
इस समस्या को हल करने के लिए उप-समिति ने निर्णय लिया है कि एक सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा, जिसके तहत फिल्म विकास निगम के अंतर्गत एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी जो सभी आवश्यक विभागों से अनुमति जल्द दिलाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
