तेलंगाना सरकार ने कैंसर को घोषित किया अधिसूचित रोग : जानिए क्या होता है नोटिफाइड डिजीज
( विवेक ओझा): तेलंगाना सरकार ने गैर-संक्रामक रोगों के बढ़ते बोझ की निगरानी के लिए एक सशक्त प्रणाली स्थापित करने हेतु राज्य भर में कैंसर को आधिकारिक रूप से अधिसूचित रोग घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार…

( विवेक ओझा): तेलंगाना सरकार ने गैर-संक्रामक रोगों के बढ़ते बोझ की निगरानी के लिए एक सशक्त प्रणाली स्थापित करने हेतु राज्य भर में कैंसर को आधिकारिक रूप से अधिसूचित रोग घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों, निदान प्रयोगशालाओं और क्लीनिकों सहित सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को अब एक महीने के भीतर निदान किए गए कैंसर के मामलों की रिपोर्ट करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। एकत्रित की गई सभी रोगी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। उल्लेखनीय है कि महामारी रोग अधिनियम, 1897' (Epidemic Diseases Act) के तहत ही एक 'अधिसूचित बीमारी' (Notifiable Disease) घोषित किया जाता है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ह्यूमन रेबीज (इंसानों में रेबीज) को 'नोटिफायबल डिजीज' (Notifiable Disease) घोषित कर दिया है।
वहीं सांप के काटने से सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं तेजी से बढ़ रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) ने भी भारत में सांप के काटने के मामलों और इससे होने वाली मौतों को नोटिफाइड डिजिज घोषित कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होता है नोटिफाइड डिजीज:
नोटिफिएबल डिजीज वह बीमारी होती है, जिसका कोई भी संदिग्ध या पुष्ट मामला सामने आते ही उसकी जानकारी सरकारी स्वास्थ्य विभाग को देना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है। इसे घोषित करने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
- निगरानी और ट्रैकिंग: इससे सरकार को पता चलता है कि बीमारी कहाँ और कितनी तेजी से फैल रही है, जिससे हॉटस्पॉट की पहचान आसान हो जाती है।
- त्वरित कार्रवाई: हर केस की रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य विभाग समय रहते मरीज का इलाज और प्रभावित इलाके में टीकाकरण जैसे कदम उठा सकता है।
- सटीक डेटा: निजी और सरकारी अस्पतालों के आंकड़ों को एक साथ जोड़कर बीमारी की गंभीरता का सही आकलन किया जा सकता है।
- महामारी से बचाव: समय पर जानकारी मिलने से किसी भी बीमारी को स्थानीय स्तर पर ही रोककर उसे महामारी बनने से बचाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
