तृतीय अधीर दुबे टी-20 क्रिकेट : कॅरियर लायंस खिताबी होड़ में
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अशोक शुक्ला (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी की बदौलत कॅरियर लायंस ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब को 82 रन से शिकस्त देकर…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अशोक शुक्ला (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी की बदौलत कॅरियर लायंस ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब को 82 रन से शिकस्त देकर खिताबी होड़ में स्थान सुरक्षित किया। पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर खेले गए मैच में कॅरियर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 197 रन बनाए।

मध्य क्रम में डा.एहसन (57 रन, 39 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) व उदय सिंह (52 रन, 22 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को मजबूती दी। अफसर सिद्दीकी ने 26 रन का योगदान किया। क्रिकेट बड्डीज से मो.इमरान खान ने दो विकेट की सफलता पाई।
जवाब में क्रिकेट बड्डीज लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 115 रन ही बना सका। सलामी बल्लेबाज करुणेश उपाध्याय ने मात्र 28 गेंदों पर 7 चौके व 1 छक्के से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग मिल नहीं सका। कॅरियर लायंस से अशोक शुक्ला व अजय द्विवेदी ने 3-3 विकेट की सफलता पाई। अनिल लाल व अजीम रहमान को 2-2 विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
