तृतीय अधीर दुबे टी-20 क्रिकेट : जसविंदर के शतक से तारिक क्लब फाइनल में
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच जसविंदर सिंह (नाबाद 100) के तूफानी शतक से तारिक क्रिकेट क्लब ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सीवीसीएल को 81 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पंडित रास बिहारी…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच जसविंदर सिंह (नाबाद 100) के तूफानी शतक से तारिक क्रिकेट क्लब ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सीवीसीएल को 81 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर पहले सेमीफाइनल में तारिक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 2 विकेट पर 226 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज डा.प्रियेश 8 रन ही बना सके, हालांकि उनके जोड़ीदार जसविंदर सिंह ने मात्र 61 गेंदों पर 11 चौके व 4 छक्के से 100 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए विनोद सिंह ने 37 गेंदों पर 10 चौके व 3 छक्के से नाबाद 78 रन बनाते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की। सीवीसीएल से सुनील यादव व वीरेंद्र दुबे ने 1-1 विकेट की सफलता पाई।
जवाब में सीवीसीएल लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 145 रन ही बना सका और जीत से 81 रन दूर रह गया। टीम से देवेश कुलश्रेष्ठ व संजय गुप्ता (33-33) और आशुतोष श्रीवास्तव (26) ही टिक कर खेल सके। तारिक क्रिकेट क्लब से हनी जाफरी ने 3 विकेट की सफलता पाई। मयंक, डा.प्रियेश, राकेश जोशी, तारिक व तेज नारायण को 1-1 विकेट मिले।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
