तृतीय अधीर दुबे टी-20 क्रिकेट : कॅरियर लायंस की जीत में अफसर सिद्दीकी का तूफानी शतक
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अफसर सिद्दीकी (131) के तूफानी शतक से कॅरियर लायंस ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीवीसीएल को 22 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस ने स्मैश क्रिकेट टीम को 8…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अफसर सिद्दीकी (131) के तूफानी शतक से कॅरियर लायंस ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीवीसीएल को 22 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस ने स्मैश क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराया।

पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर कॅरियर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 3 विकेट पर 211 रन बनाए। अफसर सिद्दीकी ने मात्र 67 गेंदों पर 15 चौके व 7 छक्के से 131 रन की पारी खेली। डा.मुस्तफा नदीम ने 28 रन जोड़े।
जवाब में सीवीसीएल 6 विकेट पर 189 रन ही बना सका। देवेश कुलश्रेष्ठ ने 50 गेंदों पर 6 चौके व 1 छक्के से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कपिल निगम ने मात्र 22 गेंदों पर 7 चौके व 2 छक्के से 49 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कॅरियर लायंस से डा.एहसन ने 2 विकेट की सफलता पाई।
इसी मैदान पर दूसरे मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस ने स्मैश क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराया। स्मैश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। अभिषेक (50) व गोल्डी (नाबाद 75) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस ने 17.5 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में मैन ऑफ द मैच मोहम्मद फैसल (नाबाद 78 रन, 46 गेंद, 6 चौके, 4 छक्के) व साकेत मिश्रा (नाबाद 69 रन, 39 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) ने दमदार पारियां खेली।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
