द इंडियन व्यू

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा और पिनाकी ने जर्मनी में रचायी शादी

बीएस राय: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने इस सप्ताह अधिवक्ता और बीजद के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में विवाह किया। रिपोर्ट के अनुसार, मोइत्रा (50) और मिश्रा (65) ने जर्मनी में विवाह किया। हालांकि…

Ragwendra P Singh
June 6, 2025
1 min read
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा और पिनाकी ने जर्मनी में रचायी शादी

बीएस राय: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने इस सप्ताह अधिवक्ता और बीजद के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में विवाह किया। रिपोर्ट के अनुसार, मोइत्रा (50) और मिश्रा (65) ने जर्मनी में विवाह किया।

हालांकि मोइत्रा या मिश्रा की ओर से विवाह के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

संपर्क किए गए कुछ टीएमसी सांसदों ने कहा कि उन्हें विवरण की जानकारी नहीं है। निवेश बैंकर से राजनेता बनीं मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दूसरी बार सांसद हैं।

इससे पहले वह राज्य में विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं। इससे पहले उनकी शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी। बीजद के नेता मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और पुरी से चार बार सांसद रह चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।