द इंडियन व्यू

तुलम गोल्फ चैंपियनशिप : पहले दौर के बाद रेहान थॉमस संयुक्त 60वें स्थान पर

भारत के रेहान थॉमस ने पहले दौर में पार 72 का स्कोर बनाया, जिससे वह कॉर्न फेरी टूर की टुलम गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 60वें स्थान पर चल रहे हैं। थॉमस ने अपने राउंड की शुरुआत फ्रंट नाइन से की और चौथे तथा आठवें होल पर…

Ragwendra P Singh
April 17, 2026
1 min read
तुलम गोल्फ चैंपियनशिप : पहले दौर के बाद रेहान थॉमस संयुक्त 60वें स्थान पर

भारत के रेहान थॉमस ने पहले दौर में पार 72 का स्कोर बनाया, जिससे वह कॉर्न फेरी टूर की टुलम गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 60वें स्थान पर चल रहे हैं।

थॉमस ने अपने राउंड की शुरुआत फ्रंट नाइन से की और चौथे तथा आठवें होल पर बर्डी बनाने के अलावा पांचवें होल पर बोगी भी की। उन्होंने बैक नाइन पर 17वें होल पर एक बोगी की और इस तरह दो बर्डी और दो बोगी के साथ अपना दिन इवन पार के स्कोर पर समाप्त किया।

साभार : गूगल

जूलियन सूरी ने पांच ओवर 77 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 132वें स्थान पर हैं। कैलेब वैनअरागॉन और जैकब सोलोमन ने छह अंडर 66 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।