द इंडियन व्यू

तीसरे वनडे के दौरान इस जागरूकता पहल का आगाज होगा

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने बुधवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी जागरूकता पहल ‘अंगदान करें, जीवन बचाएं’ की शुरुआत की घोषणा की। साभार : गूगल शाह ने…

Ragwendra P Singh
February 10, 2025
2 min read
तीसरे वनडे के दौरान इस जागरूकता पहल का आगाज होगा

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने बुधवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी जागरूकता पहल ‘अंगदान करें, जीवन बचाएं’ की शुरुआत की घोषणा की।

साभार : गूगल

शाह ने एक्स पर यह घोषणा की, जहां उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए अंगदान को बढ़ावा दिया। उन्होंने लिखा, "12 फरवरी को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के अवसर पर, हमें एक जागरूकता पहल, 'अंग दान करें, जीवन बचाएं' शुरू करने पर गर्व है।

https://twitter.com/JayShah/status/1888819732733997520

खेल में मैदान से परे प्रेरणा देने, एकजुट होने और स्थायी प्रभाव पैदा करने की शक्ति है। इस पहल के माध्यम से, हम सभी से सबसे बड़ा उपहार - जीवन का उपहार देने की दिशा में एक कदम उठाने का आग्रह करते हैं।" उन्होंने कहा, “एक प्रतिज्ञा, एक निर्णय, कई लोगों की जान बचा सकता है। आइए एक साथ आएं और बदलाव लाएं!।”

बात भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज की करें तो सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त है। सीरीज का दूसरा मैच कटक में खेला गया था जहां भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के तूफानी शतक से 4 विकेट से जीत दर्ज की।

लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हिटमैन ने 119 रनों की शानदार पारी खेली। अब फैंस को विराट कोहली के रंग में लौटने का इंतजार है, उम्मीद है अहमदाबाद में कोहली बड़ी पारी खेलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।