द इंडियन व्यू

तीसरे दौर में जोकोविच, कीज़ और अन्य प्रमुख खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले

रिकॉर्ड 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां सीधे सेटों में जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई, महिला वर्ग में मौजूदा विजेता…

Ragwendra P Singh
January 22, 2026
3 min read
तीसरे दौर में जोकोविच, कीज़ और अन्य प्रमुख खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले

रिकॉर्ड 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां सीधे सेटों में जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई, महिला वर्ग में मौजूदा विजेता मैडिसन कीज़ भी आगे बढ़ने में सफल रही।

जोकोविच ने वर्तमान टूर्नामेंट में पहली बार अपनी सर्विस गंवाई, इसके बाद उन्होंने कोई चूक नहीं दिखाई और दूसरे दौर के मैच में फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया।

ग्रैंड स्लैम एकल मैच में जोकोविच की 399वीं जीत है। रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता को 400 जीत तक पहुंचने वाला पहला खिलाड़ी बनने के लिए अब केवल एक और जीत की जरूरत है।

जोकोविच ने तीसरे सेट के छठे गेम में सर्विस गंवाई लेकिन अगले गेम में उन्होंने मैस्ट्रेली की सर्विस तोड़कर 5-2 की बढ़त बना ली। बाद में जोकोविच ने लगातार आठ अंक जीतकर मैच अपने नाम किया। वह मेलबर्न पार्क में अपना 11वां और कुल मिलाकर 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद में हैं।

© X

जोकोविच ने अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में कहा, ‘‘कल तक मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं जानता था। उसकी सर्विस दमदार है। उसका खेल भी शानदार है। उसे बड़े मंच पर खेलने का अनुभव भले ही कम हो, लेकिन उसमें बड़े शॉट लगाने की क्षमता है।’’ तीसरे दौर में जोकोविच की टक्कर बोटिक वैन डे ज़ैंड्सचल्प से होगी, जिन्होंने शांग जुनचेंग को 7-6 (6), 6-2, 6-3 से हराया।

महिला वर्ग में मौजूदा विजेता मैडिसन कीज़ को दूसरे सेट में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन अंत में उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी एशलीन क्रूगर को 6-1, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

पहले सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद नौवीं वरीयता प्राप्त कीज़ दूसरे सेट में 5-2 से पिछड़ गईं, लेकिन जॉन केन एरिना में उन्होंने जोरदार वापसी करने का शानदार नमूना पेश किया और लगातार पांच अंक हासिल करके जीत दर्ज की।

कीज़ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छी शुरुआत की और एशलिन ने थोड़ी धीमी शुरुआत की। मुझे पूरी उम्मीद थी कि वह अपने खेल का स्तर बढ़ाएगी और उसने ऐसा किया भी लेकिन मैंने वापसी के लिए अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश जारी रखी और आखिर में उसमें सफल रही।’’

कीज़ का अगला मुकाबला कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा, जिन्होंने इंडोनेशिया की जेनिस ट्जेन को 6-4, 6-4 से हराया। अमेरिका की प्लेयर्स के बीच खेले गए एक अन्य मैच में छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने मैककार्टनी केसलर को 6-0 6-2 से हराया जबकि विश्व में चौथे नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा ने कैटरीना सिनियाकोवा को 6-1, 6-4 से हराया।

अनिसिमोवा अब हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी पेटन स्टर्न्स का सामना करेगी। पेगुला का अगला मुकाबला ओक्साना सेलेखमेतेवा से होगा, जिन्होंने 2025 की सेमीफाइनलिस्ट पाउला बडोसा को 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

पुरुषों में आठवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने ऑस्ट्रेलियाई क्वालीफायर डेन स्वीनी पर 6-3, 6-2, 6-2 से जीते, जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेटी ने इटली के अपने साथी लोरेंजो सोनेगो को 6-3, 6-3, 6-4 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।