द इंडियन व्यू

तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखना असंभव : अजीत अगरकर

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया। शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे टीम का भी कप्तान चुना गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वनडे स्क्वॉड का हिस्सा हैं लेकिन…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
2 min read
तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखना असंभव : अजीत अगरकर

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया। शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे टीम का भी कप्तान चुना गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वनडे स्क्वॉड का हिस्सा हैं लेकिन रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है।

साभार : गूगल

अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा के कप्तानी पद से हटने की वजह भी बताई है। मुख्य चयनकर्ता ने ये भी कहा है कि रोहित शर्मा को कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया गया है। विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा को भी बेहतर रिकॉर्ड होने के बावजूद कप्तानी के पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान होने से कुछ दिन पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रोहित उस समय टेस्ट टीम के भी कप्तान थे लेकिन चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को कैप्टेंसी की जिम्मेदारी देने का मन बना लिया था।

2021 में विराट कोहली को भी कुछ इस तरह के दौर से गुजरना पड़ा था। कोहली ने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया था और फिर बिना कोई ठोस वजह के उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान चुना गया है। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया। चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तान के पद से हटाने के फैसले का समर्थन किया।

उनका मानना है कि तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखना असंभव है। उन्होंने कहा कि यह फैसला 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमें बहुत ज्यादा वनडे नहीं खेलने हैं और हमें अगले कप्तान को पर्याप्त समय देना होगा। रोहित शर्मा को कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया गया है।

रोहित ने कप्तान बदलने का फैसला कैसे लिया, यह उनके और चयन समिति के बीच का मामला है।'' वनडे सीरीज 19 से 25 अक्टूबर के बीच होगी, जिसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होनी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।