द इंडियन व्यू

ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधि, लगातार तीसरे दिन घुसपैठ जारी

ताइपेई : ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बुधवार को बताया कि चीन की सेना ने ताइवान के पास लगातार तीसरे दिन सैन्य गतिविधि की है। बुधवार सुबह 6 बजे तक 16 चीनी सैन्य विमान, छह नौसैनिक जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के…

Ragwendra P Singh
August 6, 2025
2 min read
ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधि, लगातार तीसरे दिन घुसपैठ जारी

ताइपेई : ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बुधवार को बताया कि चीन की सेना ने ताइवान के पास लगातार तीसरे दिन सैन्य गतिविधि की है। बुधवार सुबह 6 बजे तक 16 चीनी सैन्य विमान, छह नौसैनिक जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 16 में से 8 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तर और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे। इस घुसपैठ के जवाब में ताइवान की सेना ने निगरानी की और विमान, नौसैनिक पोत और तटीय मिसाइल प्रणाली तैनात की।

रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज सुबह 6 बजे तक 16 PLA विमानों, 6 नौसैनिक पोतों और 1 सरकारी जहाज को ताइवान के आसपास ऑपरेशन करते हुए देखा गया। इनमें से 8 विमानों ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तर और पूर्वी ताइवान क्षेत्र में प्रवेश किया। हमने स्थिति की निगरानी की और प्रतिक्रिया दी।

यह घटना चीन की तरफ से ताइवान के आसपास हालिया सैन्य गतिविधियों की कड़ी का हिस्सा है। मंगलवार को भी ताइवान ने बताया था कि 12 चीनी सैन्य विमान, 5 नौसैनिक जहाज और 1 सरकारी जहाज उसकी सीमा के पास देखे गए थे। इनमें से 8 विमान मध्य रेखा पार कर उत्तर और पूर्वी ताइवान क्षेत्र में दाखिल हुए थे।

सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति रही, जब ताइवान ने 5 चीनी सैन्य विमान, 6 नौसैनिक पोत और 1 सरकारी जहाज की मौजूदगी की जानकारी दी थी। उनमें से 4 विमान मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तरी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।

ताइवान, जिसे आधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ चाइना कहा जाता है, 1949 से खुद को एक स्वतंत्र देश बता रहा है। हालांकि, चीन वन चाइना नीति के तहत ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और पुनर्एकीकरण की बात करता रहा है। इसके बावजूद, ताइवान लगातार अपनी संप्रभुता को बनाए रखते हुए चीन की सैन्य घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।