तमिल अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
चेन्नई : तमिल टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन हो गया है। 36 वर्षीय श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री ने चेन्नई के अय्यप्पनथंगल स्थित एक निजी अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आते ही…

चेन्नई : तमिल टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन हो गया है। 36 वर्षीय श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री ने चेन्नई के अय्यप्पनथंगल स्थित एक निजी अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सुभाषिनी को टीवी शो कयाल में उनके अहम किरदार के लिए खास पहचान मिली थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 5 अप्रैल की रात अभिनेत्री की अपने पति से वीडियो कॉल पर बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद उन्होंने मानसिक तनाव में यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी शरीर की जांच की ताे पता चला कि उनकी
माैत हाे चुकी है। इसके बाद पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
गाैरतलब है कि सुभाषिनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इनी अवन' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी से मिली। उन्होंने 2023 में एल्लम मेला इरुक्किरवन पाथुप्पन में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वह कई शॉर्ट फिल्म्स और सामाजिक जागरूकता अभियानों से भी जुड़ी रही थीं। उनका जन्मदिन 12 अप्रैल को आने वाला था, जबकि 21 अप्रैल को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
