तमिलनाडु में ताजपोशी के बाद विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट छोड़ी, दो विशेष सचिवों की नियुक्ति
चेन्नई : तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पेरम्बूर सीट को अपने पास…

चेन्नई : तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पेरम्बूर सीट को अपने पास बरकरार रखा है। विजय ने हालिया विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की थी।
इससे पहले रविवार सुबह 10:15 बजे आयोजित भव्य समारोह में विजय ने तमिल भाषा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने विधानसभा की एक सीट छोड़ने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने विधानसभा के प्रमुख सचिव के. श्रीनिवासन को तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट से अपना इस्तीफा भेजा। यह इस्तीफा मंत्रियों के.ए. सेंगोट्टैयन और पी. वेंकटरमन के माध्यम से सौंपा गया।
शपथ ग्रहण के बाद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विजय ने जनता को संबोधित करते हुए पारदर्शी और जवाबदेह शासन का वादा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार “वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय” के सिद्धांतों पर काम करेगी।
मुख्यमंत्री के रूप में विजय ने राज्य में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। इसके साथ ही मादक पदार्थों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन व विशेष बल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा। उन्होंने किसानों और मछुआरों के हितों की रक्षा का भी भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री पद संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर विजय ने कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में दो विशेष सचिवों की नियुक्ति की। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पी. सेंथिल कुमार और जी. लक्ष्मी प्रिया को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सहयोगी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, विजय का मुख्यमंत्री बनना तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। करीब 60 वर्षों बाद राज्य में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के अलावा किसी अन्य दल की सरकार सत्ता में आई है।
तमिलनाडु में राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम जनता में भी नई सरकार को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय राज्य में नई राजनीतिक संस्कृति और प्रशासनिक बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
