द इंडियन व्यू

तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी दौरा आज

चेन्नई : राज्य में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांंधी शनिवार को यहां पहुंचेंगे। डीएमके गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी को 28…

Ragwendra P Singh
April 18, 2026
2 min read
तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी दौरा आज

चेन्नई : राज्य में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांंधी शनिवार को यहां पहुंचेंगे। डीएमके गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी को 28 सीटें आवंटित की गई हैं।

 

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा सुबह 11:10 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे चेन्नई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:45 बजे तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वहां होने वाली जनसभा में वे 11:55 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक भाग लेंगे।

 

इसके बाद, पोन्नेरी से दोपहर 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1:15 बजे शोलिंगर पहुंचेंगे। वहां होने वाली जनसभा में वे 1:25 बजे से 2:10 बजे तक भाग लेंगे। इसके बाद 2:20 बजे शोलिंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:45 बजे चेन्नई लौटेंगे।

 

चेन्नई से 3:00 बजे विशेष विमान द्वारा रवाना होकर 3:45 बजे तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे। वहां से 3:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4:05 बजे तुरैयूर पहुंचेंगे। तुरैयूर में 4:15 बजे से 5:00 बजे तक होने वाली जनसभा में भाग लेंगे।

 

इसके बाद, 5:10 बजे तुरैयूर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5:25 बजे तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे। तिरुचिरापल्ली से 5:40 बजे विशेष विमान द्वारा रवाना होकर रात 8:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।