द इंडियन व्यू

तमिलनाडु के 7 जिलों में बारिश, 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

चेन्नई : दक्षिण भारत में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आठ नवंबर से 13 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु के चार…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
1 min read
तमिलनाडु के 7 जिलों में बारिश, 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

चेन्नई : दक्षिण भारत में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आठ नवंबर से 13 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु के चार जिलों कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और थूथुकुडी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।मौसम विभाग ने आज सुबह 11 बजे से तमिलनाडु के जिन 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, उन जिलों में गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, तिरुवल्लूर और चेन्नई में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी, जबकि चार जिलों कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और थूथुकुडी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की तीव्रता में विविधता रहेगी, जिसमें आंतरिक और तटीय क्षेत्रों में शाम और रात के समय अधिक वर्षा होने की संभावना है। रविवार को तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में भी तीव्र बारिश जारी रह सकती है, जिससे क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक नम मौसम बना रहेगा।------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।