तमिलनाडु की रैली में भगदड़ से 39 लोगों की मौत, जानें अबतक क्या-क्या हुआ
करूर : तमिलनाडु के करूर जिले में तमिलनाडु वेत्री कलागम (टीवीके) पार्टी नेता जोसेफ विजय की रविवार को हुई रैली के दौरान भगदड़ में 39 लोगों की जान चली गई। इनमें 8 बच्चे और 16 महिलाएं हैं। 50 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों…

करूर : तमिलनाडु के करूर जिले में तमिलनाडु वेत्री कलागम (टीवीके) पार्टी नेता जोसेफ विजय की रविवार को हुई रैली के दौरान भगदड़ में 39 लोगों की जान चली गई। इनमें 8 बच्चे और 16 महिलाएं हैं। 50 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
रविवार शाम करीब 7 बजे करूर के वेलुसामीपुरम इलाके में अभिनेता से नेता बने तमिलनाडु वेत्री कलागम (टीवीके) पार्टी प्रमुख जोसेफ विजय की "वेलिचम वेलियेरु" नामक चुनावी रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल लोगों का इलाज जारी है।
आर्थिक मदद और जांच की घोषणा
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद का आदेश दिया।राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज अरुणा जगतीशन की अगुवाई में एक सदस्यीय दल का गठन किया है।
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया शोकराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
जबकि जोसेफ विजय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घटना से उनका दिल टूूट गया है और इससे उन्हें असहनीय पीड़ा पहुंची है।उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
एआईएडीएमके महासचिव और पार्टी नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने शोक संदेश जारी कर कहा कि करूर की एक चुनावी सभा में हुई भगदड़ में 39 से ज़्यादा लोगों की मौत और कई अन्य के बेहोश होने की खबर बेहद दुखद है। पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री विजयभास्कर को सरकारी अस्पताल जाकर वहाँ भर्ती लोगों की मदद का निर्देश दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
