तमिलनाडु: अन्नामलाई का इस्तीफा बीजेपी ने किया मंजूर, अलग हुईं राहें
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भाजपा ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र…

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भाजपा ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से प्रस्तुत इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।"
अन्नामलाई ने 2 जून को दिल्ली में नबीन और महासचिव बीएल संतोष को इस्तीफा सौंपा था। तब बताया गया था कि पार्टी ने उनको इस्तीफे की योजना स्थगित करने को कहा था। हालांकि, अन्नामलाई प्रस्ताव न मानकर चेन्नई लौट आए थे।
अन्नामलाई शुक्रवार को चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी घोषणा करने वाले है। वे नई पार्टी की घोषणा या जन आंदोलन शुरू करने की अपनी आगामी योजना बता सकते हैं।
रिपोर्ट्स हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा AIADMK के साथ गठबंधन बहाल करने के फैसले से वह संतुष्ट नहीं थे। उनका मानना है कि बड़ी संख्या में युवा पेशेवर, पहली बार राजनीति में आने वाले लोग और मौजूदा पार्टियों से असंतुष्ट मतदाता अभी भी राजनीतिक रूप से प्रतिनिधित्व नहीं पा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि एक नया मंच विभिन्न पार्टियों के समर्थकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, इसलिए उनकी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना है।
अन्नामलाई के जाने पर भाजपा ने आंध्र प्रदेश की राज्यसभा सीट पर दावा छोड़ा :
तमिलनाडु में अन्नामलाई के इस्तीफे का असर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में भी दिखाई दिया। यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (TDP), भाजपा और जनसेना के बीच 4 राज्यसभा सीट का बंटवारा होना था। अब भाजपा ने राज्यसभा सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। पार्टी पहले यह सीट अन्नामलाई को देना चाह रही थी। अब 4 सीट में 3 सीट TDP और एक सीट जनसेना को मिलेगी। पहले TDP को 2 सीट मिलनी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
