तमिलनाडुः पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार, 4 महिलाओं की मौके पर मौत
पेरंबलूर : तमिलनाडु के कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी बेकाबू कार ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिसमें 4 महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रद्धालु…

पेरंबलूर : तमिलनाडु के कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी बेकाबू कार ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिसमें 4 महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारचालक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास स्थित एक गांव से 65 से अधिक श्रद्धालु पारंपरिक रूप से समायपुरम मंदिर की पदयात्रा पर निकले थे। सलेम जिले के गेंगावल्ली क्षेत्र से निकले ये श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए आज सुबह लगभग 5 बजे पेरंबलूर जिले के सिरुवाचूर के पास त्रिची–चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर समायपुरम की ओर पैदल जा रहे थे।
इसी दौरान चेन्नई से त्रिची की ओर जा रही एक बेकाबू कार पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई और कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कडलूर जिले के पेननदम के पास स्थित तोझरकुडिकाडु गांव निवासी मलर्क्कोडी, विजयलक्ष्मी, ससिकला तथा सलेम जिले के गेंगावल्ली की रहने वाली चित्रा सहित 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तोझरकुडिकाडु गांव की ज्योतिलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका पेरंबलूर सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस घटना के संबंध में पेरंबलूर शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना करने वाले कार चालक, चेन्नई के त्रिसूलम, ईश्वरन कोयिल स्ट्रीट निवासी गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
