द इंडियन व्यू

तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

कोयंबटूर : कोयंबटूर जिले के वालपाराई पहाड़ी मार्ग स्थित 13वें हेयरपिन मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक बेकाबू पर्यटन वैन खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक ही स्कूल में कार्यरत 7 शिक्षिकाओं सहित 9…

Ragwendra P Singh
April 18, 2026
2 min read
तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

कोयंबटूर : कोयंबटूर जिले के वालपाराई पहाड़ी मार्ग स्थित 13वें हेयरपिन मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक बेकाबू पर्यटन वैन खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक ही स्कूल में कार्यरत 7 शिक्षिकाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई।

 

 

 

केरल के मलप्पुरम क्षेत्र से 13 लोग वैन में वालपाराई घूमने आए थे। वालपाराई में घूमने के बाद वे पोल्लाची के रास्ते केरल लौट रहे थे। तभी वालपाराई पहाड़ी मार्ग के 13वें हेयरपिन मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो बैठा वाहन, सुरक्षा दीवार से टकराकर लगभग 800 फीट गहरी खाई में गिरकर 9वें हेयरपिन मोड़ के पास पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

इस भीषण दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने पोल्लाची सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतकों में आशा, शकिला, सजीता सहित 7 शिक्षिकाएं, मजीद नामक एक स्कूल कर्मचारी और 12 साल का एक बच्चा शामिल हैं। इसके अलावा 3 लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

 

कोयंबटूर जिला कलेक्टर पवन कुमार ने बताया कि बचाव कार्य बहुत तेजी से किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही केरल के बिजली मंत्री कृष्णन कुट्टी पोल्लाची पहुंचे और उन्होंने कहा कि मृतकों के लिए मुआवजा देने के संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर घोषणा की जाएगी

 

----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।