तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया
नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : समुद्र में उठती तेज लहरों, काफी जोर से चल रह हवाओं और कम रोशनी के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने अद्भुत साहस और तत्परता दिखाते हुए छह मछुआरों की जान बचाई है। तटरक्षक बल के मुताबिक 29 जून की शाम…

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : समुद्र में उठती तेज लहरों, काफी जोर से चल रह हवाओं और कम रोशनी के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने अद्भुत साहस और तत्परता दिखाते हुए छह मछुआरों की जान बचाई है। तटरक्षक बल के मुताबिक 29 जून की शाम कर्नाटक के मंगलूरु तट के पास मछली पकड़ने वाली नौका ‘मंजू माथा’ संकट में फंस गई थी।
सुरथकल तट से करीब 33 समुद्री मील दूर मौजूद इस नौका में समुद्र की उग्र परिस्थितियों के कारण पानी भरने लगा। समुद्र में मौजूद इस नौका के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। इससे नौका में सवार छह मछुआरों के सामने जान का खतरा पैदा हो गया। शाम लगभग 4 बजे भारतीय तटरक्षक पोत ‘सचेत’ को रेडियो संदेश के माध्यम से मदद की गुहार मिली। यह संदेश मंगलूरु के समीप सुरथकल तट से लगभग 33 समुद्री मील दूर स्थित भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका मंजू माथा से भेजा गया था।
नौका में समुद्र की खराब परिस्थितियों के कारण पानी भरने लगा था। संदेश मिलते ही तटरक्षक बल ने बिना समय गंवाए अपने पोत का रुख संकटग्रस्त नौका की ओर मोड़ दिया। महज 90 मिनट के भीतर बचाव दल मौके पर पहुंच गया। हालाँकि यह बचाव अभियान आसान नहीं था। ऊँची लहरें, तेज हवाएँ, कम दृश्यता और बढ़ता अंधेरा अभियान में लगातार बाधा डाल रहे थे। इसके बावजूद तटरक्षक बल के जवानों ने धैर्य और कुशलता का परिचय दिया।
उन्होंने विशेष व दूरस्थ नियंत्रित लाइफबॉय समुद्र में उतारे और एक-एक कर सभी मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शाम 6 बजे तक सभी छह मछुआरे पूरी तरह सुरक्षित बचा लिए गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी मछुआरे को चोट नहीं पहुँची। इसके बाद तटरक्षक पोत उन्हें लेकर न्यू मंगलूरु बंदरगाह की ओर रवाना हो गया। यह अभियान एक बार फिर साबित करता है कि भारतीय तटरक्षक बल केवल समुद्री सीमाओं की निगरानी ही नहीं करता, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के लिए जीवनरक्षक बनकर भी सामने आता है।
बल का कहना है कि अपने आदर्श वाक्य ‘वयम् रक्षामः’ यानी ‘हम रक्षा करते हैं’ के अनुरूप तटरक्षक बल समुद्र में हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में संकट में फंसे इन छह मछुआरों को एक चुनौतीपूर्ण खोज एवं बचाव अभियान के दौरान सुरक्षित बचाकर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, पेशेवर दक्षता और समुद्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां मौजूद तमाम चुनौतियों के बावजूद तटरक्षक बल के जवानों ने अद्वितीय साहस, उत्कृष्ट समुद्री कौशल और सटीक समन्वय का प्रदर्शन किया।
सफल बचाव अभियान के बाद भारतीय तटरक्षक पोत सचेत बचाए गए मछुआरों को सुरक्षित उतारने तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बंदरगाह की ओर रवाना हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
