द इंडियन व्यू

तजमिन ब्रिट्स की पारी ने भारत की स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा

तजमिन ब्रिट्स के शतक से साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 7वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया। साभार : गूगल इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में भी जीत का…

Ragwendra P Singh
October 7, 2025
2 min read
तजमिन ब्रिट्स की पारी ने भारत की स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा

तजमिन ब्रिट्स के शतक से साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 7वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया।

साभार : गूगल

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में भी जीत का खाता खोला। न्यूजीलैंड के खिलाफ 232 रनों का पीछा करते हुए तजमिन ने 101 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दम पर वह टीम इंडिया की स्टार बैटर स्मृति मंधाना का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही।

यह रिकॉर्ड है वुमेंस वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का। 2024 में स्मृति मंधाना ने वुमेंस वनडे क्रिकेट में 4 शतक जड़े थे, वह ऐसा करने वाली पहली बैटर बनी थी।

उनसे पहले कई बैटर्स ने एक साल में 3-3 शतक जड़े थे, मगर अब तजमिन ब्रिट्स ने 2025 में 5 शतक जड़ उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि मंधाना इस साल भी 4 शतक जड़ चुकी है, उनके पास इस लिस्ट में आगे निकलने का मौका है।

तजमिन ब्रिट्स ने इसी के साथ वुमेंस वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 7 शतक जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग के नाम था। बिट्स ने 7 शतक जड़ने के लिए 41 पारियां ली हैं, जबकि लेनिंग ने यह कारनामा 44 पारियों में किया था।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान सोफी डिवाइन (85) के अर्धशतक के दम पर 231 रन बोर्ड पर लगाए। एक समय ऐसा था जब न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन था, फिर ऐसा कोलैप्स हुआ की कीवी टीम 50 ओवर भी नहीं टिक पाई।

न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए तजमिन ब्रिट्स ने शानदार शतक जड़ा, उनके अलावा सुने लुस ने 83 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर साउथ अफ्रीका 6 विकेट से जीतने में कामयाब रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।